पी०टी०एम० एजेंडा एवं बैठक कार्यवृत्त माह – अगस्त, 2026 , सत्र -2026 -27

विद्यालय का नाम –
विद्यालय का यू-डायस कोड -
बैठक के प्रमुख एजेंडा बिन्दु पर:

1- डी०बी०टी० के सम्बन्ध
2- निपुण भारत मिशन
3- दीक्षा एप्प कार्यक्रम
4- आपरेशन कायाकल्प
5- शारदा कार्यक्रम
6- नवीन SMC दिशा निर्देश
7- V ECCE कार्यक्रम के अंतर्गत
10- बैगलेस डे
11- पुस्तक पठन गतिविधि

निपुण भारत मिशन - अभिभावकों को प्रेरित किया जाये कि वे बच्चों के साथ समय बितायें, बच्चों के शैक्षणिक कार्य पूर्ण कराए एवं बच्चों को लिखकर अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित करें, जिससे कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बच्चों को यथा सम्भव सहयोग प्रदान किया जा सके।

दीक्षा एप्प कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को दीक्षा एप्प डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए और पाठ्यपुस्तकों में उपलब्ध क्यू०आर० कोड को स्कैन करते हुए सामग्री का उपयोग बच्चों के शिक्षण कार्य हेतु किए जाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए।

आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों की 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं यथा शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिकाओं हेतु पृथक-पृथक शौचालय, हैण्ड वाशिंग यूनिट विद्युतीकरण एवं उपकरण, शौचालय, रैम्प व रेलिंग, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास इत्यादि बाल मैत्रिक अभिगम्यता के निर्माण कार्य इत्यादि की जानकारी दिया जाए, जिससे अभिभावकों में छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने के प्रति रूचि विकसित हो सके।

शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के सेवित क्षेत्र में समस्त 06-14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन नामांकन उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने पर अभिभावकों के साथ चर्चा एवं उन्हें प्रेरित किया जाए।

‘समर्थ’ कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन नामांकन एवं उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से दी जाने वाली सुविधाओं यथा - दिव्यांग बालिकाओं हेतु स्टाईपेण्ड, गम्भीर दिव्यांग बच्चों हेतु एस्कार्ट एलाउंस तथा दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने तथा संचालित ‘समर्थ’ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं घटकों की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की जाए।

नवीन SMC दिशा निर्देश के अनुसार विद्यालय प्रबन्ध समिति के स्वरूप गठन एवं कर्तव्य व दायित्वों पर अभिभावकों के साथ चर्चा की जाए। बैठक में अभिभावकों को जागरूक किया जाए कि वे प्रतिमाह आयोजित होने वाली विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठकों में अनिवार्यतः प्रतिभाग करें। विद्यालय को प्राप्त होने वाली धनराशि के सदुपयोग, विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, छात्रों की उपस्थिति, ठहराव एवं लर्निंग आउटकम्स पर अवश्य विचार-विमर्श करें।
● बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य उनके शारीरिक विकास जितना ही महत्वपूर्ण है। विद्यालय स्तर पर मीना मंच और पावर एंजिल जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भावनाओं को व्यक्त करने, तनाव से निपटने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर दिया जाता है। अभिभावक - शिक्षक बैठकों में प्रधानाध्यापक अभिभावकों को घर पर ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित करें, जहाँ बच्चे अपनी भावनाओं को स्वतंत्रता से व्यक्त कर सकें और आत्मविश्वास के साथ बढ़ सकें।

V ECCE कार्यक्रम के अंतर्गत, ई०सी०सी०ई० एजुकेटर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कक्षा 1 (नोडल प्री प्राइमरी) शिक्षक द्वारा बालवाटिका (को लोकेटेड आंगनवाड़ी) में नामांकित बच्चों के अभिभावकों के साथ पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व एवं बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति पर चर्चा की जाए। बैठक से पूर्व बालवाटिका (को लोकेटेड आंगनवाड़ी) को बाल फर्नीचर, लर्निंग कार्नर वन्डरबॉक्स किट, प्रिन्ट रिच सामग्री आदि से सुसज्जित करते हुए अभिभावकों के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाए।

बैगलेस डे विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम है जिनके द्वारा बच्चों को खेल, कला और विज्ञान के माध्यम से सीखने का प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है। प्रधानाध्यापक PTM बैठकों में अभिभावकों को विद्यालय स्तर पर शनिवार के दिन आयोजित होने वाली 10 बैग लेस डे के बारे में जागरूक करें तथा बैगलेस डे में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करें।

पुस्तक पठन गतिविधि PTM बैठकों में प्रधानाध्यापक विद्यालय की पुस्तकालय में उपलब्ध कविता और कहानियों की किताबों का सामूहिक एवं एकल पठन गतिविधियों का आयोजन करें। अभिभावकों को इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करें ताकि वे घर पर भी बच्चों को पठन के लिए प्रोत्साहित कर सकें।

प्रधानाध्यापकों / इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर PTM सम्बन्धी कार्यवाही तथा फोटोग्राफ / कार्यवृत्त अपलोड करने हेतु दिशा-निर्देश निम्नवत है-
  • प्रत्येक प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक का यह दायित्व होगा कि वह प्रेरणा ऐप को अपने मोबाईल / टैब में डाउनलोड कर ले तथा ऐप में लॉगिंग करके अपनी प्रोफाइल बना ले। यदि प्रोफाइल बनी हो तो उसे अपडेट करें।
  • विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक PTM का विवरण निर्धारित समयावधि में प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
  • पोर्टल पर बैठक की तिथि प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों की संख्या उपस्थित शिक्षकों का विवरण एवं बैठक में चर्चा किए गए प्रमुख बिंदुओं की प्रविष्टि सही एवं पूर्ण रूप से करेंगे।
  • PTM के दौरान आयोजित गतिविधियों, अभिभावकों के साथ संवाद, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा करने की प्रक्रिया एवं बैठक से संबंधित कार्यवृत्त की स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण जिओ टैग फोटोग्राफ / विडियो क्लिप पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाय ।
  • यह सुनिश्चित करेंगे कि पोर्टल पर किए गए आंकड़े वास्तविक प्रमाणिक एवं अद्यतन हों, ताकि राज्य स्तर पर PTM गतिविधियों की सही समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जा सके।
  • प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि पोर्टल पर विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा सभी प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों।
  • विद्यालय स्तर पर अपलोड किए गए आंकड़ों एवं फोटोग्राफ का सुरक्षित अभिलेखीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संदर्भ एवं समीक्षा हेतु उनका उपयोग किया जा सके।

बैठक का विषय -
पी०टी०एम० एजेंडा एवं बैठक कार्यवृत्त
एजेंडा की तिथि - 17/08/2026


प्रस्ताव /कार्ययोजना
सेवा में
विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,सदस्यगण ,ग्राम प्रधान एवं अभिभावकगण आप सभी को सादर अवगत कराना है कि
दिनांक – 19/08/2026 दिन बुधवार को समय 12:30 से 1:30 बजे
अभिभावक - अध्यापक बैठक (पीटी०एम०)
बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जायेगा | अतः आप सभी लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें |
धन्यवाद

सूचना का माध्यम
मोबाइल फोन द्वारा , बच्चों द्वारा , रसोइया द्वारा , स्वयं के सम्पर्क द्वारा

आदेश

राज्य परियोजना निदेशक,समग्र शिक्षा, उ०प्र० | सेवा में,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश |
पत्रांक: सामु0सह0/पी0टी0एम0 / 3056/2026-27दिनांक 19-09 7.9.2026विषय: राज्य के समस्त परिषदीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों में (पी० एम० श्री विद्यालयों को छोड़कर ) अभिभावक - अध्यापक बैठक (PTM) आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में |अभिभावक - अध्यापक बैठक के आयोजन हेतु प्रति विद्यालय प्रति पी०टी०एम० हेतु रू0 250 / - की दर निर्धारित की गयी है | इस धनराशि का उपयोग PTM की निम्न वार्षिक कैलेंडर के अनुसार माह अगस्त, अक्टूबर, दिसम्बर, 2026 एवं फरवरी, 2027 में अभिभावक-शिक्षक बैठक के आयोजन के लिए किया जाएउपर्युक्त वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 4 अभिभावक अध्यापक बैठकों के आयोजन हेतु प्रति विद्यालय कुल रू. 1000 /- की दर से SNA SPARSH PORTAL के माध्यम से -उक्त धनराशि का व्यय निर्देशों के अधीन किया जायेगा संदर्भित मद में व्यय किये जाने वाला वित्तीय नियमों / क्रय नियमों तथा समग्र शिक्षा के मैनुअल ऑन फाइनेन्सियल मैनेजमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट 2024 के प्रावधानों एवं सुसंगत शासनादेशों के अन्तर्गत नियमानुसार करते हुए संलग्न उपभोग प्रमाण-पत्र राज्य परियोजना कार्यालय को अनिवार्यतः उपलब्धकराया जाए|(ii) जिस मद में धनराशि स्वीकृत की जायेगी, उसी मद में व्यय किया जायेगा मद विचलन मान्य नहीं होगा |(iii) प्रधानाध्यापक द्वारा व्यय से सम्बन्धित बिल / वाउचर्स को विद्यालय पंजिका में आवश्यक रूप से अंकित किया जायेगा तथा संरक्षित रखा जायेगा | भुगतान / व्यय तथा बैंक से वास्तविक रूप से डेबिट होने के उपरान्त ही सम्बन्धित का व्यय प्रबन्ध पोर्टल के (Community Mobilization - Elementary) में अंकित करना सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में पी०एफ०एम०एस० एवं प्रबन्ध पोर्टल के व्यय में भिन्नता प्रदर्शित न हो। PFMS (Component Code- F 01-09-01 )

क्र. सं. थीम का नाम अवधि
1 सब पढ़े, सब बढ़े अगस्त- 2026 तृतीय सप्ताह
2 आज की उपस्थिति, कल की प्रगति अक्टूबर - 2026 तृतीय सप्ताह
3 शिक्षा का सफर, परिवार के संग दिसम्बर- 2026 तृतीय सप्ताह
4 मेरा विद्यालय, मेरी जिम्मेदारी फरवरी- 2027 तृतीय सप्ताह
कार्यक्रम का आयोजन -
  • बैठक में अभिभावकों के बैठने हेतु कुर्सियाँ आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई ।
  • बैठक में विद्यालय के समस्त अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई ।
  • बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों का नाम, पता एवं मोबाइल नं० बैठक पंजिका में अंकित किया गया ।
  • बैठक में चर्चा के दौरान दो तरफा संचार (Two way communication) अर्थात् अभिभावकों को भी अपना मत रखने का अवसर प्रदान किया गया
बैठक कार्यवृत्त -

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में विद्यालय परिसर में अभिभावक - अध्यापक बैठक (पीटी०एम०) की बैठक आहूत की गयी | नियम के अनुसार बैठक का कोरम पूरा है | यह बैठक आज दिनांक 19/08/2026 दिन - बुधवार को आयोजित की जा रही है आज की बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गई और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया एवं विद्यालय में निम्न एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी |

बैठक में चर्चा-परिचर्चा के बिन्दु

डी०बी०टी० के सम्बन्ध में छात्रछात्राओं को कुल रू-. 1200 /- मात्र की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से अभिभावकों के आधार सीडेड बैंक खातों में उपलब्ध करायी जा रही है। तत्क्रम में छात्रअभिभावकों को आधार बनवाने /पिता / छात्राओं एवं उनके माता-, बैंक खाते को आधार से सीड करवाने एवं डी०बी०टी० के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपभोग यूनीफार्म, स्वेटर, जूतामोजा-, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के क्रय के लिए ही किये जाने हेतु प्रेरित किया जाए |

बैठक में उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर

आज की बैठक में उपस्थित हुए सभी बच्चों के माता/पिता/ अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर माह की अगली बैठक हेतु पुनः बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह कर आज की बैठक कार्यवाही का समापन किया गया |